अब दुश्मन देश की खैर नहीं, अमेरिका हिंदुस्तान को देगा ये खतरनाक…

img

उत्तराखंड ।। समुद्र में हिंदुस्तान की ताकत बढ़ने जा रही है। दुनिया के सबसे अत्याधुनिक MH-60 ‘रोमियो’ सी हॉक हेलीकॉप्टर मिलने से हिंदुस्तानीय नौसेना समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों की तलाश कर सकेगी। इसके कॉकपिट में दो कंट्रोल हैं। इससे चीन के हिंद और प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव पर नजर रखने में आसानी होगी।

आपको बता दें कि लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित रोमियो हिंदुस्तान के पुराने हो चुके ब्रिटेन निर्मित सी किंग हेलीकॉप्टर की जगह लेंगे। हिंदुस्तान को एक दशक से इन MH-60आर सी हॉक हेलीकॉप्टर की आवश्यकता थी।

पढ़िए-पंजाब में नजर आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कांग्रेस को बताया कि इस प्रस्तावित बिक्री की मदद से हिंदुस्तान और अमेरिका के सामरिक संबंध मजबूत होंगे। इससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में सहायता मिलेगी।

ये है MH-60 ‘रोमियो’ की खासियत

  • आधुनिक जीपीएस सिस्टम के साथ-साथ मिसाइलों को भी ले जाने में सक्षम है सी हॉक ।
  • कठिन से कठिन हालात में भी उड़ान भर सकते हैं ये हेलीकॉप्टर।
  • ये हेलीकॉप्टर हिंदुस्तानीय नौसेना की मारक क्षमता को बढ़ाएंगे।
  • पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम।
  • समुद्र में तलाश और बचाव कार्यों में भी काफी उपयोगी।
  • सतह रोधी व पनडुब्बी रोधी युद्ध मिशन में सफलता मिलेगी।
  • फ्रिगेट, विध्वंसक पोतों, विमान वाहक पोतों से संचालित होगा।

फोटो- फाइल

Related News