लखनऊ ।। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार और समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। जिससे पार्टी में खुशी की लहर दौड़ रही है।
आपको बता दें कि बीते कल को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मिर्जापुर में एक कार्यक्रम में पहुंच। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और सूबे में सत्तासीन भाजपा में अहंकार आ चुका है। 2019 में देश की जनता भाजपा के अंहकार का मर्दन करेगी और सपा गठबंधन प्रचंड जीत दर्ज करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होते हैं। उनके दम पर आगामी लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में हुए विकास कार्यों और योजनाओं को बंद कर भाजपा ने हिटलरशाही रवैया अपनाया है। बीजेपी ने जनता से झूठे वादे कर वोट लिया।
न तो युवाओं को रोजगार मिला और न ही महंगाई कम हुई। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी भाजपा सरकार के गलत निर्णय थे। आज देश का हर नागरिक भाजपा सरकार से ऊब चुका है।