अखिलेश यादव के करीबी रहे इन 2 नेताओं समेत 9 लोगों को शिवपाल यादव ने बनाया पार्टी प्रवक्ता, देखिए लिस्ट

img

उत्तर प्रदेश ।। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने 9 प्रवक्ताओं की आज लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने सपा सरकार के मंत्रिमंडल में रहे 2 बड़े चेहरों को जगह दी है।

दरअसल, उनकी द्वारा जारी लिस्ट में शादाब फातिमा और शारदा प्रताप शुक्ल का नाम शामिल है। शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा के प्रवक्ताओं में 2 पूर्व मंत्रियों के अलावा दीपक मिश्रा, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान, और अरविंद यादव के नाम शामिल हैं।

पढ़िए- मुलायम का नाम लेकर शिवपाल ने दिखाए बागी तेवर, कहा- सपा अपने मूल…

समाजवादी सेकुलर मोर्चा की तरफ से शिवपाल सिंह यादव ने इन 9 लोगों को अधिकारिक रूप से पार्टी के पक्ष को रखने के लिए नियुक्त किया है। प्रवक्ताओं के सूची जारी करने से एक दिन पूर्व ही शिवपाल ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ आगे बढ़ेंगे। लंबे इंतजार के बाद यह कदम उठाया। अब कदम पीछे नहीं खीचेंगे।प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में उतरने का ऐलान किया है।

फोटो- फाइल

Related News