इंडिया-पाकिस्तान को लेकर बोले सोनू निगम, कहा- मैं युद्ध के पक्ष में…

img

नई दिल्ली ।। सिंगर और एक्टर सोनू निगम ने मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर उन्होंने भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर भी अपनी राय रखी। सोनू ने बताया कि वे युद्ध के पक्ष में नहीं है लेकिन देश की इस गंभीर परिस्थिति में देश के साथ हैं।

इस बारे में बताते हुए सोनू निगम ने कहा कि हमारे देश के लिए बहुत ही गंभीर समय चल रहा है। मैं कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा हूँ और कभी भी नहीं रहूँगा। चाहे लोग कुछ भी बोले लेकिन अब हो रहा है तो हम देश के पक्ष में ही रहेंगे। जो देश करेगा उसका समर्थन करेंगे। लेकिन एक बात कहना चाहूँगा कि पटाखे मत बजाया करो। अभी पहली बार कुछ हुआ है।

पढ़िए- दिल्ली के इस रहस्य के आगे विज्ञान ने भी टेके अपने घुटने, क्या आपको पता है इसके बारे में

India, India कर रहे हो। आप भद्दे भद्दे ट्वीट कर रहे हो, सामने वाले को चिढ़ा रहे हो। आप चिढ़ाओगे तो वह भी चिढ़ायेंगे। और आयेंगे। उनके देश वाले फिर कहेंगे शर्म,शर्म। फिर उनके देश वाला कुछ करेगा। इस चीज का कोई अंत नहीं है। अभी पहली बॉल डाली गई है और कहा जा रहा है, हम जीत गए हैं।

अभी वहाँ से एक शॉट तो आने दो। हम मुर्ख भारतीय बच्चे बन जाते हैं। एक अच्छा देश तमीज से रहता है। हमने अगर कुछ किया है तो आप उसका महत्व समझते हुए उत्तरदायित्व निभाइए। जो टीवी पर चर्चाएँ हो रही हैं, उससे स्पष्ट होता है कि हम भारतीयों को वाकई अब बचपना छोड़ बड़ा बनने की आवश्यकता है।

आप अगर बदला भी ले रहे हैं तो तमीज से ले। पटाखे नहीं फोड़ना चाहिए। किसी की मौत का जश्न कैसे मना सकते हैं। हमारे मरे या किसी और के, है तो किसी के बच्चे। वह गुमराह है लेकिन वह इंसान है। इन सभी चीजों के लिए एक समझदार मिडिया की भी आवश्यकता है।

फोटो- फाइल

Related News