उड़ते प्लेन में हुआ ऐसा खौफनाक हादसा, हजारों फीट ऊपर से अचानक नीचे गिरा शख्स, फिर मचा कोहराम..

img

उत्तराखंड ।। लंदन में एक अजीबो-गरीब घटना घटी है। दरअसल, एक व्यक्ति उड़ते प्लेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति उसके दक्षिणी लंदन स्थित एक बगीचे में उड़ते प्लेन से गिर गया। जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान वह बगीचे में धूप सेंक रहा था।

पुलिस ने बताया है कि शव एक आदमी का है और वह केन्या एयरवेज की फ्लाइट के लैंडिंग गियर से गिरा है, क्योंकि उसने हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी की थी। प्लेन नैरोबी से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।

पढि़ए-हिंदुस्तान की सख्ती के आगे आखिर झुका पाकिस्तान, इमरान खान को न चाहते हुए भी करना पड़ा ये काम

फ्लाइटरडार24.कॉम के आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जमीन से 3,500 फीट ऊपर क्लैथम में ऑफर्टन रोड के पते पर उड़ान भर रही थी। एक पड़ोसी ने प्रेस एसोशिएसन को बताया कि मैंने ‘whomp’ की आवाज सुनी। जैसे आवाज सुनी तो फौरन सीढ़ियों से भागते हुए खिड़की में जाकर देखा। पहले ऐसा महसूस हुआ कि कोई व्यक्ति बगीचे में सो रहा है।

पड़ोसी ने कहा कि उसके पास अपने कपड़े समेत सबकुछ था। पास जाकर देखा तो खून से लथपथ था और बगीचे की दीवार में भी खून के धब्बे थे। उसका सिर बुरी तरह से घायल हो गया था। ये देखने के बाद उसे तुरंत ये ऐहसास हो गया कि वह प्लेन से गिर गया है।

ये सब देखकर वह हिल गया। वह बगीचा में धूप सेंक रहा था और उससे एक मीटर की दूरी पर ही व्यक्ति प्लेन से गिरा। इस घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पड़ोसी ने कहा कि क्लैफाम कॉमन से एक प्लेन ट्रैकिंग ऐप पर उड़ान का पीछा करने वाले एक प्लेन स्पॉटर ने शरीर को गिरते देखा था।

प्लेन स्पॉटर लगभग उसी वक्त पर पहुंचा जब पुलिस पहुंची और उन्हें बताया कि शव केनियन एयरवेज की उड़ान से गिर गया था। पड़ोसी ने बताया कि पुलिस के पास चार गाड़ी थी। वे सभी घटना स्थल पर करीब पांच घंटे तक रहे। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि जब प्लेन हवाई अड्डे पर पहुंचा तो लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में बैग, पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान भी बरामद किया गया। 2015 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान एक शख्स की बॉडी रिचमंड में एक दुकान पर आ गिरा था। प्लेन साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग से हीथ्रो के लिए रवाना हुआ था।

फोटो- फाइल

Related News