पाकिस्तान की संसद में मचा बवाल, मोदी के फैसले को लेकर इमरान सरकार के मंत्री ने करा बड़ा ऐलान, हिंदुस्तान को बताया…

img

उत्तराखंड ।। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट है। इमरान सरकार के एक मंत्री ने हिंदुस्तान को युद्ध की धमकी दे डाली है। पाक मंत्री ने बताया कि हिंदुस्तान, पाकिस्तान को फिलिस्तीन बनाने की कोशिश कर रहा है। पाक सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि संसद में बेकार के विषयों पर उलझने के बजाय हमें हिंदुस्तान का जवाब खून, आंसू और पसीने से देना होगा। हमें जंग के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने सोमवार को बताया कि हिंदुस्तान कश्मीर के निर्दोष लोगों पर अत्याचार और बर्बरता कर रहा है। कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र था और कश्मीरियों को आत्मनिर्णय के मूल अधिकार देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रस्तावों के मुताबिक, हल होना चाहिए। उन्होंने मीडिया में कहा कि कश्मीरी लोग इस कारण के लिए सर्वोच्च बलिदान दे रहे थे।

पढ़िए-कश्मीर से धारा 370 हटा, पाकिस्तानी आर्मी ने उठाया बड़ा कदम, हिंदुस्तान के लिए प्रतिबंधित की…

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक प्रगतिशील और लोकतांत्रिक राष्ट्र नहीं है, बल्कि एक फासीवादी हिंदू राष्ट्र है। ये कब्जे वाली घाटी में घोर मानव अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे निर्दोष कश्मीरियों पर इस तरह की क्रूरता को रोकने के लिए हिंदुस्तान पर दबाव डालें।

फवाद हुसैन ने बताया कि आर्टिकल 370 को समाप्त करना कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर अपने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के रुख को दफन कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हिंदुस्तान के किसी भी दुस्साहस या आक्रामकता का सामना करने के लिए पाकिस्तान तैयार है।

फोटो- फाइल

Related News