नई दिल्ली ।। जो लोग पढ़ाई और काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं वह अक्सर त्योहारों पर ही घर आ पाते हैं। इतने समय के बाद जब वह अपने शहर वापस जाते होंगे तो उन्हें लगभग हर चीज में बदलाव नजर आता होगा। कुछ लोगो को एक अंतराल के बाद देखने पर आपको उनके चेहरे में भी बदलाव नजर आता होगा।
उन्हें देखकर आपके दिमाग में भी ख्याल आता होगा कि वक्त कितनी तेजी से निकलता जा रहा है। ऐसा ही कुछ होता है हमारे बॉलीवुड स्टार्स के साथ। सितारों की फिल्म कुछ महीनों या फिर साल में एक बार आती है और हर फिल्म में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है।
किसी में वह बेहद जवान नजर आते हैं तो किसी में उनकी उम्र साफ़ नजर आती है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जिनके चेहरे पर उनकी बढ़ती हुई उम्र साफ़ नजर आने लगी है। कई बार मेकअप की मदद से उनकी उम्र छुप तो जाती है लेकिन जब मेकअप नहीं होता है तो चहरे पर पड़ रही झुर्रियां दिखाई देती हैं। यदि आपको हमारी बात पर यकीन नहीं है तो इन तस्वीरों को देखकर यकीन आ जाएगा।
हाल ही में यह तस्वीर शाहरुख़ खान ने पोस्ट की थी। उनकी इस तस्वीर में उम्र का तकाजा साफ़ नजर आता है।
इस तस्वीर में सलमान खान को देखिये। तस्वीर देखकर कोई भी कहेगा कि उनकी उम्र 50 पार हो गयी है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर के किरदार ने उनके उम्र के साथ पूरी इंसाफी की थी। इस फिल्म में उनकी असली उम्र नजर आ रही थी।
फिल्मों में एंग्री यंग मैन का किरदार निभाने वाले अजय देवगन रियल लाइफ में ‘एंग्री ओल्ड मैन’ दिखते हैं। इस तस्वीर में आप भी देखिये वह कितने अलग दिख रहे हैं।
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी अब यंग नहीं रहे। उनके चेहरे की झुर्रियां उनकी उम्र बयां करने लगी है।