उड़ान भरते ही प्लेन के साथ हुआ ये खौफनाक हादसा, चली गई इतने लोगों की जान…

img

उत्तराखंड ।। रशिया के बुर्यातिया राज्य में गुरुवार को एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ। साइबेरिया के निज्हेनिनगार्स्क एय़र पोर्ट पर एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। इस दौरान 2 पायलटों की मौत हो गई। जबकि घटना में 7 अन्य घायल भी हो गए। इस बारे में मंत्रालय से जानकारी मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, इस प्लेन में कुल 46 यात्री सवार थे, जिनमें 4 क्रू मेंबर भी शामिल थे। जब यह दुर्घटना हुई, प्लेन निज्हेनिनगार्स्क से उलान-उदे के रास्ते में था। मंत्रालय के प्रमुख प्रेस सचिव अलेक्सी फिशेव ने जानकारी दी कि आंगरा एयरलाइंस का AN-24 प्लेन का इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद ही फेल हो गया। इसके तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों ने वापस एय़र पोर्ट पर लौटने का फैसला किया।

पढि़ए-G-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले ट्रंप ने कही ये बात, पूरी बात सुनकर हिल गई दुनिया

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस समय आपात लैंडिंग कराई जा रही थी, तभी प्लेन रनवे से 100 मीटर आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन प्यूरिफिकेशन फैसिलिटी से टकरा गया था, जिस कारण उसमें आग लग गई। इस हादसे में 2 पायलट की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हुए। इनमें से 6 को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

फोटोः फाइल

Related News