आज इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, देखिए 15 मार्च का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, वृष और तुला के लोग कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मेष तथा कर्क के छात्र सफल रहेंगे। मकर राश‍ि वाले तिल का दान करें।

1. मेष राश‍िफल- आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाल रंग शुभ है।

पढ़िए- घर की इस दिशा में रख दें ये चीज़, छप्पर फाड़कर गिरेगा धन, सारी बाधाएं होंगी दूर

2. वृष राश‍िफल- छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है। नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- आज हर्ष भरा दिन है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- मीडिया से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। अन्न का दान करें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज का शुभ रंग सफेद है।

6. कन्या राश‍िफल- आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ से दिक्कत हो सकती है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आज समस्याओं का समाधान होगा। आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में रोग से परेशानी आ सकती है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- व्यवसाय में प्रगति रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीडिया और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। हनुमानचालीसा का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़ खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल- किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

Related News