इस बड़ी टीम में शामिल हुए युवराज सिंह, रोहित शर्मा को दिया ये अनोखा संदेश

img

नई दिल्ली ।। IPL 12 के लिए युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया। युवराज सिंह को नीलामी के पहले दौर में कोई खरीदार नहीं मिला लेकिन दूसरे दौर में युवराज को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ के बेस प्राइज में खरीद लिया। अब युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के हो गए हैं जिसकी मालकिन नीता अंबानी है और कैप्टन रोहित शर्मा है।

युवराज की बेस प्राइस भी 1 करोड़ रुपए ही थी। नीलामी के पहले दौर में युवराज सिंह पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। आखिरी राउंड की नीलामी में भी युवराज के लिए मुंबई इंडियंस के अलावा किसी और फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

पढ़िए- IPL 2019: 5 साल क्रिकेट से दूर रहा ये क्रिकेटर, 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर बन गया सुपरहिट

मुंबई की टीम में शामिल किए जाने के बाद युवराज सिंह ने ट्वीटर पर ट्वीट किया जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम और उनके कैप्टन रोहित शर्मा को टैग किया।

युवराज सिंह ने अपनी खुशी को इस प्रकार जाहिर किया- मैं मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। उम्मीद करता हूं यह सीजन हमारे मुताबिक हूं। जल्द मिलूंगा आपसे। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को टैक करता हूं तैयारी और एकजुटता के प्रतीक इमोजी को डाला है।

37 साल के युवराज की IPL में यह छठी टीम है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से भी खेल चुके हैं। पिछले IPL सीजन में वह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे और 8 मैचों में केवल 65 रन ही बना पाए थे। युवराज सिंह को IPL में वर्ष 2015 में सबसे ज्यादा कीमत मिली थी जब दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें 16 करोड़ में खरीदा था। लेकिन खराब फॉर्म की वजह से उन्हें बाद में रिलीज कर दिया गया था।

फोटो- फाइल

Related News