मोदी सरकार पर भड़के BJP सांसद वरुण गांधी, इन मुद्दों को लेकर साधा निशाना

img

नई दिल्ली ।। BJP सांसद वरुण गांधी ने किसानों की समस्याओं के बहाने BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बोलते हुए वरुण ने सांसदों की वेतन बढ़ोत्तरी, किसानों की ख़ुदकुशी, आय की असमानता, पेयजल संकट, जैसे कई मुद्दों पर 1 कार्यक्रम में अपनी बेबाक राय रखी।

उन्होंने BJP शासित राज्य महाराष्ट्र, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश की समस्याओं को भी तीखे अंदाज में सामने रखा। वरुण गाँधी ने राजधानी लखनऊ में The Piece Dialogue कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में लोगों को असमानता का सामना करना पड़ रहा है।

कबासी हिडसे नाम की आदिवासी महिला को पुलिस ने नक्सली बताकर अरेस्ट किया। उसके साथ 18 बार रेप किया। रेप से उसका यूट्रस ख़राब हो गया। उसे बारह साल नक्सली बताकर जेल में रखा गया। बाद में उसे रिहा किया गया और सरकार ने माफ़ी मांगी।

पढ़िए- आजम का हाथ पकड़कर विधानसभा में झूमें योगी, इन मुद्दों पर काटा बवाल

उन्होंने वरुण ने पंजाब का 1 उदाहरण देते हुए बताया कि जिस पुलिस अधिकारी पर हत्या का आरोप लगा, उस अफसर को पंजाब का डीजीपी बनाया गया। तालिबानियों से ज्यादा खतरनाक है किसानों का कर्ज किसानों की समस्या पर वरूण गांधी ने सरकार और सिस्टम पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश में पिछले दस सालों में एक लाख 28 हज़ार ऐसे किसानों को गिरफ्तार किया गया जिन पर 25 हज़ार से कम का कर्ज था। एक हीरा कारोबारी अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करता है जिस पर बैंकों का 16 हज़ार करोड़ रूपये बकाया है।

वरुण गाँधी ने पूछा कि यह आदमी जेल में क्यों नहीं है। अकेले वर्ष 2016 में 9000 किसानों ने ख़ुदकुशी की जबकि तालिबानियों ने कुल मिलाकर 2000 लोगों का कत्ल किया है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥- ÓñùÓÑüÓñ£Óñ░Óñ¥Óññ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç ÓñåÓñ»Óñ¥ Óñ¼ÓÑÇÓñ£ÓÑçÓñ¬ÓÑÇ ÓñòÓñ¥ Óñ»ÓÑç ÓñàÓñ©Óñ▓ÓÑÇ ÓñÜÓÑçÓñ╣Óñ░Óñ¥

Related News