
लीड्स. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल में कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
इंग्लैंड के खिलाफ पारी का 15वां रन बनाते ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 3000 रनों का आंकड़ा छू लिया। विराट ने सबसे तेज कप्तान के तौर पर 3000 रन पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था।
एबीडी ने 60 पारियों में ये कारनामा किया था, वहीं विराट ने 50 पारियों से पहले ही 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विराट ने कप्तान के तौर पर 49वीं पारी में 3000 रनों का आंकड़ा पार किया।
वहीं तीसरे नंबर पर 70 पारियों के साथ भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का नाम आता है। सौरव गांगुली ने 74 पारियों में ये आंकड़ा छुआ था।
गांगुली के बाद पांचवें नंबर पर 83 पारी के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह-उल-हक का नाम आता है। इन दोनों के बाद छठे नंबर पर भी दो खिलाड़ी हैं।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वनडे में कप्तान के तौर पर 3000 रनों का आंकड़ा छूने में 84 पारियां खेली थीं।
--Advertisement--