पत्नी फोन पर करती थी ये काम, तंग आकर पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

img

झारखंड ।। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने अपनी बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें इस आरोपी शख्स ने अपनी बीवी की हत्या इसलिए की क्योंकि, वह पूरी रात YouTube पर फिल्में देखती थी।

आरोपी कथित तौर पर बेरोजगार है। इन दोनों का 2 साल का बच्चा भी है। आरोपी शख्स ने अपनी बीवी की हत्या जबकि जब उसका दो साल का बच्चा भी घर पर था। अरेस्टी के बाद आरोपी ने बताया उन दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था। पति ने ये भी बताया कि उसकी बीवी हर समय मोबाइल फोन या टीवी पर वीडियो देखती रहती थी।

पढि़ए-भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहन से की छेड़छाड़, भाई ने किया बचाव तो पीट कर किया अधमरा

YouTube पर वीडियो देखने के बाद उसकी बीवी अपने माता-पिता के घर चली जाती थी। आरोपी ने बताया मंगलवार को उसकी बीवी ने घर के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे मांगे। उसके बाद इन दोनों की बीच खूब लड़ाई हुई और उसके बाद आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह बेरोजगार है।

पुलिस अफसर ने बताया कि अक्सर जब भी इन पति-बीवी की लड़ाई होती तो बीवी अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देखना शुरू कर दिया करती थी। पुलिस से बात करते हुए, आरोपी ने बताया कि उसने अपनी बीवी से फिल्में देखने के लिए कई बार मना किया क्योंकि वह सो नहीं पा रहा था। लेकिन उसकी बीवी उसकी बातों को अनसुना कर देती थी।

उसके बाद उसका पति सो गया हालांकि जब वह उठा तो उसकी बीवी उसे YouTube पर वीडियो देखती मिली। उसे देख आरोपी गुस्से में आ गया और उसने अपनी बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी। थोड़ी देर बाद आरोपी को एहसास हुआ कि उसने क्या किया है और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पूरी जांच के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

फोटो- फाइल

Related News