पंजाब।। करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने रात को सोने से पहले अपने पति से पायल निकलवाए। पति के सोते ही महिला अपने कपड़े, गहने, फोन और रुपए लेकर भाग गई। सोने से पहले आरोपी ने बताया कि पायल उसके पांवों में चुभते हैं। इससे उसको परेशानी होती है। अब महिला का फोन नंबर बंद है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामला हरियाणा राज्य का है।

बीते रविवार को घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के भागने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि 17 अगस्त की रात को वे दोनों एक कमरे में थे। सोने से पहले 20 वर्षीय उसकी पत्नी ने पति से कहा कि पायल उसके पांवों में चुभ रही है, आप इन्हें निकाल दो। पति ने पत्नी के पांव से पायल निकाल दी।
पढ़िए-पति को हुआ शक तो कमरे में लगाया कैमरा, रिकॉर्डिंग देखी तो उड़ गए होश
पति के मुताबिक, सुबह 4 बजे जब उसके पिता जागे तो उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। उसने अपने बेटे से पूछा की बाहर कौन गया है। उसने उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने पूरा घर छाना तो उसकी पत्नी एक बैग में अपने कपड़े, गहने, फोन व कुछ रुपए लेकर गई है। कई बार उन्होंने उसके फोन नंबर पर काल किया लेकिन वह नंबर बंद आ रहा है। इसके बाद उसने घरौंडा थाना में इसकी शिकायत दी और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
_448589542_100x75.jpg)
_2045993238_100x75.png)
_1138853808_100x75.jpg)
_361324954_100x75.jpg)
_943850525_100x75.jpg)