वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका की एक महिला को रोजाना पति के साथ सोना और संबंध बनाना मौत के मुंह तक ले गया। मैरीलैंड की रहने वाली महिला की केस स्टडी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि महिला को यह पति के साथ संबंध बनाने के कारण Allergy हुई।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसका पति कुछ दवाएं ले रहा था। इससे उसके स्पर्म के संपर्क में आने के कारण महिला को एनाफाइलैक्टिक रिएक्शन हो गया। इस कारण वह इतनी बीमार हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।
स्टडी के मुताबिक पति से संबंध बनाने के बाद महिला को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां होने लगीं। उसे चक्कर आना, डायरिया और हाथ व पैर में खुजली जैसी समस्याएं होने लगीं।
डॉक्टरों ने शुरुआती जांच की तो उन्हें ब्लड प्रेशर लेवल कम मिला। उन्हें लगा कि वह सेप्सिस है। इसमें शरीर के अंग कभी-कभी काम करना बंद करते हैं। इससे व्यक्ति की मौत होने की आशंका भी रहती है। डॉक्टरों ने उसे आईवी ड्रिप लगाई और कुछ एंटिबायोटिक्स देना शुरू किया। इसके बाद आगे की जांच रिपोर्ट में पता चला कि वह एनाफाइलैक्टिक रिएक्शन से जूझ रही है।
अस्पताल में भर्ती महिला का जैसे ही ब्लड प्रेशर सामान्य हुआ और उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होने लगीं तो डॉक्टरों से उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके साथ ही डॉक्टरों ने उसे उसके पति के साथ संबंध बनाने से एक हफ्ते तक मना कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उसके पति का एंटीबायोटिक कोर्स खत्म हो जाए। क्योंकि उसके स्पर्म में एंटीबायोटिक पेनीसिलिन के अंश भी हैं।