img

ठंडा तेल यानी कि जिनमें ठंड का अहसास करने वाली चीजें पाई जाती हैं। कई लोग अक्सर सिर और खासकर की सर दर्द के दौरान लगाते हैं। वहीं गर्मी पड़ने पर भी लोग अक्सर अपने माथे पर ठंडा तेल मलते हैं। असल में दिमाग तो ठंडा करता ही है और ब्रेन के भीतर से न्यूरल फंक्शन को शांत करता है। इसके साथ साथ ठंडा तेल कुछ देर के लिए बहुत तेजी से चलते दिमाग को शांत कर देता है।

पेपरमिंट ऑयल जैसे ठंडे तेल बालों में ब्लड सर्कुलेशन को तो बढ़ाते ही हैं, ऐसे में ठंडे तेल का इस्तेमाल करने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और घने भी होते हैं। ठंडे तेलों में मेथनॉल नाम का एक यौगिक भी होता है जो आपको ठंडक का एहसास कराता है और स्कैल्प को डिटॉक्स करके बालों के अंदर पोषण को सीधे तौर पर पहुंचाने में मददगार है।

नवरत्न जैसे ठंडे तेलों में कूलिंग और मिंट नामक यौगिक है जो कि बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। यह बालों के झड़ने को रोकता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा नीलगिरी ऑयल जैसा ठंडा तेल स्कैल्प पर डैंड्रफ को भी कम करता है और खुजली और सूजन जैसी परेशानियों से छुटकारा भी दिलाता है।

यदि आप हर थोड़े दिनों पर बालों में ठंडा तेल लगाएं तो आप बालों कई समस्या से बचे रह सकते हैं। तनाव में कमी लाने में ठंडा तेल बहुत ही मददगार है। ध्यान रहे कि जब भी ठंडा तेल लगाएं तो सीधे तौर पर न लगाएं। दूसरे तेलों के साथ मिलाकर लगाएं। इसके साथ ही ठंडे तेल के रूप में आप पेपरमिंट ऑयल या फिर नीलगिरी का तेल यूज कर सकते हैं।