World Cup 2019- मैकुलम ने कहा कोहली और बुमराह नहीं ये भारतीय खिलाड़ी रहेगा वर्ल्ड कप का हीरो

img

झारखंड ।। जैसा कि हम सब जानते हैं टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है केदार जाधव अब फिट हो चुके हैं भारतीय टीम 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। World Cup शुरू होने से पहले टीम इंडिया को दो अभ्यास मैच खेलने हैं। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को होगा। World Cup जीतने की सबसे प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया देखने को मिल सकती है।

इस बात में कोई भी शक नहीं हैं, कि महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी से ही सामने वाली टीमों में दहशत सी बन जाती हैं। महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान हैं और इन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई उपलब्धियां प्राप्त कराई हैं। महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है और ये दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर हैं। वर्तमान समय में महेंद्र सिंह धोनी किस फॉर्म बेहद शानदार है।

पढ़िए-World cup से पहले धोनी ने कहा- यदि ऐसा हुआ तो World cup में धमाल मचा देगा ये धुरंधर

धोनी भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। धोनी के पास खेल के लिए सोच के साथ साथ उनके दिमाग में खेल को लेकर बाकी विचार भी चलते रहते है। धोनी जब क्रीज पर रहते हैं, तो मैच को पूरी तरह से पढ़ लेते हैं और उसके बाद विपक्षी टीम को हमेशा दबाव में रखते हैं। धोनी की फिटनेस भी बहुत ही अच्छी हैं और हाल के दिनों में उन्होंने गेंद को बहुत ही अच्छे से सीमा रेखा के पार भेजा हैं।

फोटो- फाइल

Related News