स्टारडम के लिए अदा करनी होती है छोटी सी कीमत, होते हैं बड़े फायदे- ऋतिक रोशन

img

नई दिल्ली॥  बॉलीवुड में रितिक रोशन का 19वां साल चल रहा है और इस दौरान उन्होंने दर्शकों को ‘कहो न प्यार है, कृष, जिंदगी न मिलेगी दोबारा और उनकी हालिया रिलीज ‘वॉर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, रितिक का मानना है कि स्टारडम की एक छोटी सी कीमत अदा करनी होती है। इससे हमें जो हासिल होता है, उसका इस्तेमाल कई अच्छी चीजों में किया जा सकता है।

रितिक ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बतौर हीरो बॉलीवुड में प्रवेश किया था। इसके बाद धूम-2, कोई मिल गया, सुपर-30 और जोधा अकबर’ समेत कई बड़ी फिल्मों में उन्होंने काम किया। क्या इस स्टारडम की कोई कीमत अदा करनी पड़ी है? इसके जवाब में रितिक ने बताया कीमत यह है कि आपको जिम्मेदारी लेनी होगी। सामाजिक जिम्मेदारी आपके कंधे पर होगी। आपको आपके द्वारा कही गई बातों के लिए जवाबदेह होना होगा।

पढ़िएः‘उजड़ा चमन’ की नई रिलीज डेट आई सामने, दोनों फिल्मों का मामला पहुंचा है सुप्रीम कोर्ट

आपको अपनी निजता का त्याग करना होगा। हालांकि, इसके लिए रितिक के मन में कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा यह छोटी सी कीमत है, क्योंकि स्टारडम का इस्तेमाल कई सारी अच्छी चीजों के लिए किया जा सकता है। आप कई सारी चीजों को खोने के साथ-साथ कई चीजों को हासिल भी करते हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि शिकायत की कोई वजह होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि रितिक आज भी बड़े पर्दे पर पूरी तरह सक्रिय हैं। हाल ही में प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्म वार ने बाक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर स्राफ भी हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बाजार में 300 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया है। वहीं दुनिया भर में इस फ़िल्म की कमाई का आंकड़ा अब तक 450 करोड़ के पार जा चुका है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वॉर’ में रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के अलावा आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म-2 अक्टूबर को रिलीज हुई।

Related News