उत्तर प्रदेश ।। यूपी के आगरा जिले में छोटी बहन को अपने जीजा से ही प्रेम हो गया। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। 19 अगस्त को दोनों रफूचक्कर हो गए। मामला पुलिस तक आया। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। अदालत में बयान कराए। साली ने स्पष्ट बोल दिया कि बालिग है। जीजा के साथ ही रहेगी। घंटों थाने में पंचायत भी चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लोगों ने समझाया। उसकी वजह से बड़ी बहन का घर खराब हो रहा है। उसे इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

लड़की कालिंदी विहार क्षेत्र की निवासी है। जीजा सीमा सुरक्षा बल में जवान है। बरहन क्षेत्र का रहने वाला है। 8 वर्ष पहले बड़ी बहन से उसकी शादी हुई थी। घर में ही चल रही लव स्टोरी का पता चलने पर बड़ी बहन ने बवाल किया। माहौल गर्माते ही 19 अगस्त को जीजा-साली रफूचक्कर हो गए। लड़की के घरवालों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया।
पढि़ए- युवती को हुआ नाबालिग लड़के से प्रेम, मस्जिद के बाहर लड़के ने रख दी ऐसी शर्त कि…
23 अगस्त को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि कोई अपहरण नहीं हुआ था। वह बालिग है। अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रह सकती है। ये कानूनन अपराध नहीं है। उससे बातचीत के बाद पुलिस ने उसके अदालत में बयान दर्ज कराए। उसने अपने बालिग होने के सबूत दिए। जीजा के पक्ष में बयान दिया। अदालत ने बताया कि लड़की बालिग है।
लड़की अपनी बड़ी बहन के घर आती थी। जीजा ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। जानकारी होने पर पत्नी ने झगड़ा किया तो दोनों और करीब आ गए। ये लव स्टोरी थाने में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। परिजन लड़की को समझाने में जुटे रहे। पंचायत भी हुई। उसने साफ कह दिया कि उसकी जिंदगी है। जहां खुशी मिलेगी वहां रहेगी। कोई उस पर दबाव नहीं डाल सकता है।
_1724780915_100x75.png)
_2050605328_100x75.png)
_1633916223_100x75.png)
_2061392488_100x75.png)
_1011762885_100x75.png)