युवराज सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी, World Cup के लिए इंग्लैंड जाएंगे युवी!

img

झारखंड ।। World Cup 2019 से पहले टीम इंडिया के लिए और युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव को मुंबई में हुए फिटनेस टेस्ट में फिट घोषित कर दिया गया है और वह 22 मई को टीम इंडिया के साथ England के लिए रवाना हो रहे हैं। जाधव के फिट होने पर टीम इंडिया प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है और टीम इंडिया के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।

आपको बता दें कि, टीम इंडिया को 25 मई को अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है और इसके अलावा टीम इंडिया 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से World Cup 2019 का आगाज करेगी। आपको बता दें कि टीम मैनेजमेंट युवराज सिंह को World Cup के लिए केदार जाधव के बैकअप के रूप में टीम के साथ लंदन ले जाने के लिए विचार-विमर्श कर रहा है।

पढ़िए-World cup के लिए नहीं चुने जाने पर युवराज सिंह ने लिया ये बड़ा फैसला, फैंस भी रह गए हैरान

युवराज सिंह टीम इंडिया के बेहतरीन ऑल राउंडर है, जो मध्यक्रम मैं बल्लेबाजी करते हैं। युवराज सिंह ने टीम इंडिया को 2007 और 2011 का World Cup दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। IPL 2019 का आईपीएल भले ही मुंबई इंडियंस की टीम जीत गई हो, लेकिन युवराज सिंह के फैंस इस बात से नाराज हैं कि, मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को अपने आप को साबित करने के लिए ज्यादा मौके नहीं दिये।

इसके अलावा धोनी ने भी युवराज सिंह पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि, युवराज सिंह एक ही बहुत ही प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी हैं और युवराज सिंह को मैंने पहचाना है और परखा है। युवराज सिंह अपनी काबिलियत के दम पर बड़े-बड़े मैचों का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में खेलना युवराज सिंह की आदत है और ऐसी परिस्थितियों में युवराज सिंह ने हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है।

धोनी ने कहा कि, युवराज सिंह अपनी काबिलियत और अनुभव से टीम इंडिया को World Cup विजेता बना सकते हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2019 मैं युवराज सिंह को मौका देने के लिए धोनी ने बड़ी मांग की है। धोनी ने अपने बयान में कहा कि, युवराज सिंह को यदि World Cup की टीम में शामिल किया जाता है तो यह टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

फोटो- फाइल

Related News