img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

लखनऊ।। कॉलेज के सामने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था धंधा। शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने आकस्मिक छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने पर रेस्टोरेंट संचालक तो मौके से भाग गया लेकिन रेस्टोरेंट के छह केबिन में लड़के व लड़कियां बैठे हुए पाई गईं। सभी लड़के व लड़कियां ग्रेजुएट हैं।

CM पद के लिए नीतीश गिड़गिड़ाए थे, मुलायम ने किया खुलासा

मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के बिपिन बिहारी कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट बना हुआ है। यह रेस्टोरेंट एक साल पहले खोला गया था। इसमें लड़के व लड़कियों को बैठने के लिए केबिन बनाई गई है। प्रत्येक केबिन पर पर्दा भी लगाया गया है।

पार्टी से बर्खास्त होने के बाद इंद्रजीत सरोज ने लगाया मायावती पर ये आरोप

जानकार लोगों का कहना है कि केबिन में बैठने वालों से 50 रुपए प्रतिघंटा शुल्क लिया जाता है। इसकी सूचना खुफिया विभाग टीम को मिली। टीम ने गोपनीय स्तर से जांच की तो मामला सही पाया गया।

पति के सामने गैंगरेप, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रूह भी कांप जाये

पुलिस अधीक्षक नगर देवेश कुमार पांडेय के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह, नारी सुरक्षा दल प्रभारी मिथलेश, उपनिरीक्षक मधु यादव व मंडी चौकी पुलिस ने रेस्टोरेंट पर आकस्मिक छापा मारा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मौके से रेस्टोरेंट संचालक नासिर भाग गया।

तलाक के लिए पत्नी का कराया गैंगरेप, निर्वस्त्र कर सड़क पर फेंका

इसके टीम महिला पुलिस ने रेस्टोरेंट में बनी छह केबिनों की तलाशी ली। सभी केबिन में लड़के व लड़कियां बैठे हुई पाए गए। सभी को पकड़कर महिला थाना व नवाबाद थाना लाया गया।

महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह का कहना है कि सभी लड़कियों से गहराई से पूछतांछ की। पूछताछ के दौरान सभी लड़कियां ग्रेजुएट पाई गई। इसके बाद उनके परिजनों से संपर्क किया गया। पूछताछ के बाद सभी लड़कियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

कोतवाली, नवाबाद, सीपरी बाजार, सदर बाजार और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुछ रेस्टोरेंट इसी प्रकार की बने हुए हैं। सभी रेस्टोरेंट में केबिन बनी हुई हैं। इन्हीं केबिनों में लड़के व लड़कियां अक्सर बैठते हैं। इन लोगों से मनमाफिक पैसा वसूल किया जाता है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/6277

--Advertisement--