img

लखनऊ/गोरखपुर ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एफसीआई के वरिष्ठ अधिकारी से गोरखपुर फर्टिलाईजर फैक्ट्री के निर्माण में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में तत्काल प्रस्ताव बनाकर उन्हें भेजने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद नगर आयुक्त को भूमि के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिये। उन्होंने फर्टिलाइजर प्रतिनिधि से यह भी कहा कि फर्टिलाइजर कारखाने का निर्माण 2019 तक पूर्ण कर लिया जाये।

बैठक में गीडा के इंडियन बाटलिंग प्लान्ट के निर्माण पर चर्चा हुई जो गीडा सेक्टर 15 में एलपीजी बाटलिंग प्लान्ट के रूप में स्थापित हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि इससे कार्य में अनावश्यक अब तक बहुत विलम्ब हो चुका है, इसलिए इसे प्रत्येक दशा में मार्च 2019 तक पूर्ण कर लिया जाये।

बैठक में एम्स की स्थापना एंव निर्माण के मुद्दे विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने गन्ना आयुक्त को निर्देश दिये कि गन्ना संस्थान को तत्काल पिपराइच शिफ्ट करके एम्स निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाये इसमें अब किसी प्रकार का विलम्ब नहीं होना चाहिए।

--Advertisement--