बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए अखिलेशियन चलाएंगे कैंपेन

img

लखनऊ ।। बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए अखिलेशियन हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसकी रणनीति तैयार करने को लेकर पार्टी से हरी झंडी मिल गई है।

नौजवानों ने संकल्प लिया कि वे अन्याय के विरूद्ध संघर्ष जारी रखेंगे। सांप्रदायिकता के विरूद्ध और सामाजिक सद्भाव, परिवर्तन और समाज का स्वप्न पूरा करने के लिए गांव-गांव जाएंगे। जनसम्पर्क कर समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। वे 15 अप्रैल 2017 से पार्टी के सदस्य भर्ती के अभियान में पूरी ताकत से जुटेंगे। वे सन् 2019 को अपना लक्ष्य बनाकर काम करेंगे। समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों में तपेतपाये नौजवानों की बड़ी जमात है। इन्हीं युवाओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में ईमानदारी से कार्य किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद का सपना पूरा करने का उत्तरदायित्व नौजवानों पर है। नौजवानों को संगठन को मजबूती देने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाना होगा। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। सदस्यता भर्ती का कार्यक्रम 15 अप्रैल 2017 से 15 जून 2017 तक चलेगा। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए व्यापाक हस्ताक्षर अभियान चलाने को भी कहा।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, शैलेंद्र यादव (ललई) एवं पवन पांडेय, एमएलसी गण एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, आनन्द भदौरिया, रामबृक्ष यादव, डा. राजपाल कश्यप, विधायक उदयवीर सिंह, संग्राम सिंह, मो. एबाद, गौरव दूबे, दिग्विजय सिंह, विकास यादव तथा अतुल प्रधान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

फोटोः सपा मुख्यालय में बैठक करते हुए अखिलेश यादव।

Related News