img

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के कई टीवी चैनलों के हवाले से बताया गया है कि चीन ने भारत के 158 जवानों को मार गिराया है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और डोकलाम विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। चीन और भारत दोनों अपने रुख में परिवर्तन करने के लिए तैयार नहीं है।

इस बीच खबर आ रही है कि चीनी सेना ने 158 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है  और कई सामाजिक चिंतकों ने इस बात पर संदेह जताया है कि हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी की भक्ति में लीन भारतीय मीडिया ने इस खबर को दबा दिया हो।

पाकिस्तान के समाचार चैनल के हवाले से आ रही है खबर।  दुनियां न्यूज ने दावा किया है कि चीनी सेना की ओर से किए गए रॉकेट अटैक में भारतीय सेना के 158 सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा सोमवार को हुए हमले में कई अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तानी टीवी चैनल ने इस हमले से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दी हैं।

भारतीय सेना ने किया खबरों का खंडन

भारतीय सेना के हवाले से कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी मीडिया द्वारा दिखाई जा रही खबर झूठी है। फिलहाल चीन ने इस तरह का कोई भी हमला नहीं किया है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच सिक्किम सीमा पर कुछ दिनों से काफी तनाव चल रहा है। तनाव की वजह ये है कि चीन भूटान के डोकलाम इलाके में एक सड़क का निर्माण कर रहा है। चीन के इस निर्माण पर भूटान ने आपत्ति जताते हुए भारत का साथ मांगा है। चीनी सेना द्वारा इस सड़क के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए भारत की सेना और चीनी सेना के बीच तनाव बढ़ गया है।

तनाव के इसी माहौल के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि चीन ने भारतीय चौकी पर हमला करके 158 जवानों की हत्या कर दी है।पाकिस्तानी टीवी चैनल ने दावा किया है कि सिक्किम मुद्दे पर भारत और चीन के बीच झड़प शुरू हो गई है, जिसके बाद चीन ने भारतीय मोर्चा पर रॉकेट हमले कर दिए। जिसमें भारतीय फौजों के 158 जवान मारे गए हैं। जबकि दर्जनों अन्य जवान घायल हो गए हैं।

अपडेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/5567

--Advertisement--