img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

लखनऊ।। ये इंसानी शरारत है या कोई रूहानी ताकत, कोई नहीं जानता है। यूपी के ललितपुर में आ गया मिस्टर इण्डिया। मिस्टर जो महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा है।

मामला यूपी के ललितपुर में जाखलौन थाना क्षेत्र के ब्महौरी कला गांव की घटना है। यहां महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद पलक झपकते ही गायब हो जाता है। मिस्टर इण्डिया सोते वक्त छेड़छाड़ करता है और पुरूषों के जागने पर गायब हो जाता है।

इस मामले की सूचना एसपी को दी गई। मिस्टर इण्डिया के आने से गांव की महिलाओं में दहशत बनी हुई है। इससे बचने के लिए लोग रात में पहरा दे रहे है। गांव में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

खबर के मुताबिक ये इंसानी शरारत है या कोई रूहानी ताकत ये कोई नहीं जानता है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसा लगता है कि मिस्टर इण्डिया फिल्म की तर्ज पर कोई और आ गया हो।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/5341

 

http://upkiran.org/5465

--Advertisement--