img

किसान आंदोलन को आज बड़ा बढ़ावा मिल सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत 37 किसान संगठन आज बड़ा ऐलान करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज इस संबंध में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में किसान आंदोलन के समर्थन में अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, किसान आंदोलन को धार देने और अगली रणनीति बनाने के लिए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व में आज संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक हो रही है। बैठक के लिए कुल 37 संगठनों के नेता पहुंच रहे हैं। आज दोपहर 3 बजे लुधियाना के इसरू भवन में बैठक कर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। आज की इस बैठक में एसकेएम टोल प्लाजा को बंद रखने की अवधि को लेकर फैसला ले सकता है।

बता दें कि हरियाणा पुलिस पिछले 6 दिनों से दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों को शंभू और खनुरी बॉर्डर पर रोक रही है। हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बल किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं। किसान नेताओं का दावा है कि 400 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। एक किसान की मौत हो चुकी है। किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीन बार बैठक हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आज शाम फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी।

वहीं किसान आंदोलन को देखते हुए 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 19 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

 

 

--Advertisement--