img

चंपावत के पाटी ब्लॉक में लव ट्रैंगल के मामले में एक शख्स ने ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया। वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

आरोपित ने पुलिस को खुद कॉल कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक टैक्सी ड्राइवर था। पुलिस ने बताया कि मर्डर में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। लाश का पोस्टमार्टम करा कर आज घरवालों को सौंपा जाएगा।

बीती देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना के रहने वाले खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी भी खुद ही दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लथपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपित ने बताया कि वो और एक लड़की से इश्क करता है। खिलानंद भी उस युवती को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी वजह से तैश में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है।

--Advertisement--