6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा

img

लुधियाना में देर रात 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। इसके बाद लोगों ने आरोपी की खूब पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने युवक को बचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर के अनुसार, बच्ची गली में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला शख्स उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जब लड़की के परिजन काम से लौटे तो खून निकलता देखा और शोर मचा दिया।

पीड़ित लड़की के माता-पिता दोनों काम पर गए थे, लड़की घर पर अकेली थी, जब वे काम से लौटे तो लड़की बाथरूम में खड़ी थी। बहुत खून बह रहा था, पूछने पर उसने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।

इसके बाद जब वे महिला को डॉक्टर के पास ले गए तो उन्हें पता चला कि लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है। जब घरवालों ने बच्ची से पूछा तो पता चला कि उनके आंगन में रहने वाले चाचा ने उसके साथ गंदा काम किया है। बता दें कि बच्ची पहली क्लास में पढ़ती है और बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Related News