img

फ्लोरिडा में एक हैरान कर देने वाली घटना उजागर हुई है। 71 वर्षीय महिला बर्था याल्टर पर 60 साल पहले की एक घटना को लेकर अपने पति पर जानलेवा हमला करने का इल्जाम लगाया गया है। महिला को एक पुराने पत्र से पता चला कि उसके पति का 60 साल पहले एक तुर्की महिला के साथ अफेयर था। हालाँकि, इन दोनों की शादी को 52 साल हो गए हैं। साफ है कि पति का ये अफेयर शादी से 8 साल पहले का था।

ये सच्चाई जानने के बाद बर्था याल्टर इतनी क्रोधित हुई कि उसने अपने पति पर गंभीर हमला कर दिया। उसने अपने बुजुर्ग पति का तकिये से मुंह दबाकर उसे मारने की कोशिश की। हमला घर पर किया गया। इसमें पति घायल हो गये हैं। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, बर्था उस टाइम परेशान हो गई जब उसके पति ने 60 साल पहले मिली एक महिला के पोस्टकार्ड का जवाब देने की बात स्वीकार की। महिला के वकील ने कहा कि बुजुर्ग दंपत्ति के बीच झगड़ा हुआ था, इसलिए ये सब हुआ। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

यह सब दर्दनाक है। महिला फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इस बीच, बर्था याल्टर का पति हमले से उबर गया है और उसे जेल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। साथ ही अब सभी को बता दिया गया है कि हम ठीक हैं।

--Advertisement--