img

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार रात को एक घटना ने समाज में आघात और चिंता का माहौल बना दिया। गांव नगला गड़रिया में हुए इस मामूली विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस घटना के बाद, हत्यारोपी पति घर की दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

52 वर्षीय मृतक महिला के बेटे सुमित कुमार ने बताया कि वो छह भाई और एक बहन हैं। शाम को किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पिताजी, मां, वह, बहन और छोटा भाई घर के आंगन में सो रहे थे। तभी रात में किसी समय पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काट दिया है। सुमित ने बताया कि पिता दिमागी रूप से बहुत टेंशन में थे।

सौफीपुर फिरोजाबाद निवासी मृतिका के भाई श्याम जी ने आरोपित श्रीभगवान के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि श्रीभगवान शक्की और सनकी आदमी है। वो आए दिन बहन से शक के चलते मारपीट करता था। बीती रात्रि उसका कत्ल कर दिया।

--Advertisement--