img

केशव प्रसाद मौर्य ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा मैदान में आयोजित कराए जा रहे दो दिवसीय सरस का भव्य शुभारंभ किया। ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में आई तकरीबन 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदियों से उनके अनुभव कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ये प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

श्री मौर्य ने छोटे बच्चों को पहला निवाला खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही गर्भवती महिलाओं को 'पौष्टिक आहार' किट प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसअवसर पर क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री धर्मराज मौर्य (भाजपा जिलाध्यक्ष, कौशाम्बी) श्रीमती पूजा पाल (माननीय विधायक) विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक।