img

भारतीय बाजार में बाइक खरीदने वालों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। जहां कई नई बाइक्स भी निरंतर लॉन्च हो रही हैं, वहीं कुछ बाइक्स ऐसी भी हैं जो सालों से उपभोक्ताओं के दिलों पर राज कर रही हैं और हमेशा टॉप फाइव की लिस्ट में बनी रहती हैं। अगर वित्त वर्ष 2023 की बात करें तो हीरो की सस्ती बाइक ने अन्य सभी मॉडलों को पछाड़ दिया है। एक साल के अंदर इस बाइक की 32 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं।

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

वित्त वर्ष 2023 में हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। इस बाइक की 32,55,744 यूनिट्स बिकी थीं। महज 1 साल पहले इस बाइक की केवल 26.65 लाख यूनिट बिकी थी। इस प्रकार हीरो स्प्लेंडर ने 22 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। बाजार में हीरो स्प्लेंडर के कई मॉडल बिक रहे हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस और सुपर स्प्लेंडर सबसे लोकप्रिय हैं। स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती कीमत करीब 72 हजार रुपये है।

टॉप 5 बाइक की लिस्ट

होंडा सीबी शाइन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। जिनमें से साल के दौरान 12.09 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस बाइक ने 9 % की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। हीरो की एचएफ डीलक्स भी 10.52 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस बाइक की बिक्री में 9 % की कमी आई है।

इसी तरह बजाज पल्सर चौथे और बजाज प्लेटिना पांचवें स्थान पर है। वित्त वर्ष 2023 में, बजाज पल्सर ने 10.29 लाख यूनिट बेचीं और बाइक ने 32 प्रतिशत से अधिक की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। इसी तरह बजाज प्लेटिना की 5.34 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई और इस बाइक की बिक्री में 7 % की गिरावट देखी गई।

--Advertisement--