प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर भेजा जाना उत्तर प्रदेश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और केंद्र सरकार के विश्वास का प्रतीक है।
फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे, जर्मनी में केशव मौर्य का स्वागत भारत की काउंसल जनरल, सुश्री शुचिता किशोर ने किया। श्री मौर्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और विश्वास से उत्तर प्रदेश शीघ्र ही देश की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में निर्णायक भूमिका निभाने वाला अग्रणी राज्य बनेगा।
केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार- उप मुख्यमंत्री प्रतिनिधिमंडल के साथ दिनांक 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 जर्मनी तथा 25 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक यूनाइटेड किंगडम की यात्रा होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का है और अंतरराष्ट्रीय निवेश सहयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर तथा उभरते औद्योगिक क्लस्टरों को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।




