img

लखनऊ। तकनीकी क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से देश की राजधानी में एक विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM), शैक्षिक फाउंडेशन और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 और 23 फरवरी 2026 को दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

इस संगोष्ठी का आयोजन नई दिल्ली के जनपथ स्थित प्रतिष्ठित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में होगा। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘डिजिटल समाज और मानवीय मूल्य: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में एकात्म मानव दर्शन की प्रासंगिकता’ रखा गया है।

ABRSM के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से 800 से अधिक  शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और नीति-निर्धारक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की मुख्य विशेषता यह होगी कि इसमें एआई और समाज के अंतर्संबंधों पर केंद्रित सैकड़ों महत्वपूर्ण शोध पत्र (Research Papers) प्रस्तुत किए जाएंगे।

राष्ट्रीय शैक्षिक माहासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मेधावी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान दोनों दिन अलग-अलग सत्रों के माध्यम से तकनीक और मानवता के मेल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी जिस्में डीपफेक (Deepfake), डिजिटल नैतिकता और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था में मानवीय मूल्यों के समावेश पर चर्चा होगी।

प्रदेश महामंत्री जोगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र (22 फरवरी) में केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद (वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय) मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, महासचिव प्रो. गीता भट्ट,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हेमचंद जैन सहित शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियां मार्गदर्शन देंगी।

प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह सम्मेलन डिजिटल युग में तकनीक और मानवता के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक वैश्विक रोडमैप तैयार करेगा।

human dignity in digital age holistic development in AI age spiritual approach to artificial intelligence value-based innovation in AI AI era and Integral Humanism debate global conference on Integral Humanism sustainable development and Integral Humanism cultural philosophy and emerging technologies human-centric technology philosophy Deendayal Upadhyaya Integral Humanism relevance of Integral Humanism in artificial intelligence age AI ethics and human values AI and sustainable society model global intellectual dialogue on AI ethics Indian political philosophy and AI global scholars discussion on Integral Humanism global academic symposium on AI philosophy human values in digital transformation Integral Humanism contemporary relevance philosophy of Integral Humanism in modern technology AI governance and moral philosophy cultural nationalism and technology AI transformation and traditional values Integral Humanism and modern world challenges ethical leadership in AI governance interdisciplinary debate on AI and philosophy AI and Indian philosophical thought ethical AI from Indian perspective technology with spiritual balance philosophical discourse on AI revolution balancing technology and humanity future of humanity in AI era Integral Humanism global relevance Indian thinkers on artificial intelligence thought leadership on AI ethics socio-economic model of Integral Humanism AI and holistic human development Indian ideology in technological era philosophical reflections on AI advancement global seminar on human-centric AI moral compass in AI innovation social impact of artificial intelligence global scholars on Indian philosophy technology and moral responsibility AI and social harmony philosophical foundations of AI human-centered digital revolution inclusive growth in AI era relevance of Integral Humanism today AI policy and ethical framework