img

हमारे देश में सोने और चांदी की भारी मांग है, देश में 10 ग्राम सोने की कीमत 60 हजार रुपये हो गई है। चांदी की कीमतों में भी काफी तेजी आई है। भारत में एक ऐसी नदी है जो इस नदी से होकर बहती है। भारत में 400 से ज्यादा नदियाँ बहती हैं। मगर इनमें से एक नदीं ऐसी है जिसमें सोना बहता है, ऐसा बताया जाता है।

यह सुनहरी नदी झारखंड में बहती है। इस नदी का नाम है स्वर्णरेखा नदी, यहां न सिर्फ पानी बल्कि सोना भी बहता है। इसी के कारण यह नदी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस नदी को स्थानीय लोग सोने की नदी भी कहते हैं। यह नदी झारखंड से बहती हुई ओडिशा और पश्चिम बंगाल से होते हुए बालेश्वर नामक स्थान पर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

474 किमी लंबी इस नदी से आदिवासी सोना इकट्ठा करते हैं। ये लोग पूरा दिन नदी की सफाई और सोने के कणों को इकट्ठा करने में बिताते हैं। कई वर्षों से इन ग्रामीणों की पीढ़ियां एक ही काम कर रही हैं। तामार, सारंडा जैसे कई क्षेत्र हैं, जहां पुरुष, महिलाएं और बच्चे सुबह जल्दी उठकर नदी से सोना और कण इकट्ठा करते हैं।

कई मर्तबा तो एक दिन की तलाश के बाद भी कुछ नहीं मिलता, मगर एक महीने में 70 से 90 कण मिल जाते हैं। नदी चट्टानों से होकर गुजरती है, इसलिए चट्टानों में पाए जाने वाले सोने के टुकड़े टूटकर नदी में मिल जाते हैं। वे नदी में बह जाते हैं। ग्रामीण और उनके पूर्वज सालों से इन कणों को इकट्ठा करने का कार्य करते हैं।

--Advertisement--