img

यूपी के आगरा में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां अलमारी के लॉकर की मरम्मत करने आए श्रमिकों ने लगभग 40 लाख के गहने चोरी कर लिए। दोनों घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने परिवार की कंप्लेन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों ढूंड रही है। जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। यहां रहने वाले सोनू भदौरिया की डेयरी है। वो कई सालों से शाहगंज क्षेत्र में डेयरी का काम कर रहा है। सोनू ने बताया कि उसकी बहन बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गयी थी। शाम करीब पांच बजे घर लौटते वक्त एक साइकिल पर दो लोग दिखे। दोनों व्यक्ति चाबी धारक होने का दावा कर रहे थे।

अलमारी के लॉकर की चाबी खो गई थी। इसलिए बहन चाबी बनाने वालों को घर ले आई। शकुंतला की मां कमरे में बैठी थीं और कारीगर लॉकर की चाबी बना रहा था। दोनों में से एक ने मां से बात करना शुरू कर दिया और जानबूझ कर उनका ध्यान भटका दिया। इसके बाद दूसरे शख्स ने लॉकर में रखे गहनों से भरे दो स्टील के बक्से चुरा लिए।

श्रमिकों ने चाबी बनाने के दो घंटे बाद लॉकर खोलने को कहा। रात्रि लगभग 9 बजे कुछ पैसे निकालने के लिए लॉकर खोला तो मां को तगड़ा झटका लगा। लॉकर से दोनों गहने के डिब्बे गायब थे। लॉकर से सोने की अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, छय सोने की चूड़ियां, एक हार, एक सोने का पेंडेंट, झुमके सहित लगभग 35 से 40 लाख रुपये के गहने गायब थे। पुलिस इन आरोपियों को ढूंढ रही है।