img

इन दिनों विश्व की कई महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की दिक्कत बढ़ती जा रही है। इस समस्या का सबसे गंभीर पहलू ये  है कि शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते। यदि उपचार बहुत देर से शुरू किया जाए तो बीमारी के पूरी तरह ठीक होने में कई बाधाएं आती हैं।

हालाँकि, अभी भी कुछ चीजें हैं जो आपके जिस्म में पाए जाने पर कैंसर की जांच करवाना फायदेमंद होगा। ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण स्तन में गांठ होना है लेकिन यह कैंसर का एकमात्र लक्षण नहीं है। इसके साथ साथ ब्रेस्ट कैंसर के कुछ लक्षण भी होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आनुवंशिक कारकों के चलते ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है। 12 की उम्र से पहले मासिक धर्म शुरू होने पर स्तन कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।

55 वर्ष की आयु के बाद भी इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। परिवार नियोजन दवाओं का ज्यादा इल्तेमाल इस बीमारी का कारण बनता है। मोटापे से ग्रस्त महिलाएं, जो महिलाएं उच्च वसा, वसायुक्त आहार का सेवन करती हैं उनमें स्तन कैंसर होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

इस बीमारी के लक्षण क्या हैं वो जानें

1) स्तन में अकड़न या गांठ होना। 2) स्तन में सूजन या कोमलता। 3) लगातार खुजली होना। 4) स्तन के साइज में महत्वपूर्ण परिवर्तन। इसका मतलब है कि वह पार चला जाएगा, छोटा हो जाएगा वगैरह-वगैरह। 5) निपल से स्राव, स्तन में दर्द।

--Advertisement--