img

पूरे विश्व में मनोरंजन और आपस में जुड़े रहने के लिए लोग इंटरनेट पर सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते हैं, मगर क्या आपको पता है कि दुनिया में वो कौन-सा मुल्क है जहां लोग सबसे अधिक वक्त सोशल मीडिया पर खर्च करते हैं।

मौजूदा वक्त में पूरा युवा वर्ग सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। रील्स, कंटेंट, वायरल, ट्रेंडिंग शब्द आए दिन सुनने को मिलते हैं। आज सोशल मीडिया हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है।

दुनिया के हर कोने में होने वाली कोई कहानी सोशल मीडिया पर चंद सेकेंड में वायरल हो जाती है. मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस देश में होता है? इस देश में लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर बिताया जाने वाला औसत समय 4 से 6 घंटे है।

'फिलीपींस' देश के लोग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हिंदुस्तान में लोगों का औसत समय 2 घंटे 36 मिनट है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले लोगों की सूची में भारत 14वें पायदान पर है।

--Advertisement--