img

3 बच्चों की मां, दूसरी युवक के लिए पति को छोड़ा, फिर 20 साल छोटे प्रेमी संग रहने लगी, अब नाले में उसका शव मिला। ये कहानी है झांसी की मीना अहिरवार की, जिसका शव 11 तारीख को नाले में बोरे के भीतर से बरामद हुआ था। इस मामले में प्यार और बेवफाई का एंगल का सामने आया है। फिलहाल, पुलिस मुख्य हत्यारोपी को ढूंढने में जुटी हुई है। कई लोगों को कस्टडी में लिया गया है।

मीना अहिरवार की आयु लगभग पचास वर्ष थी। उसका मायका एमपी के टीकमगढ़ में है। उसकी तीन संतान हैं। लगभग 18 साल पहले वो पति उत्तम व बच्चों को छोड़कर आशिक के साथ भाग गई थी। मीना झांसी आकर अपने आशिक राजकुमार संग रहने लगी। फिर कोरोना काल में राजकुमार की मौत हो गई। ऐसे में मीना अकेली पड़ गई।

हालांकि, कुछ वक्त बाद वो अपने से 20 साल छोटे एक अन्य लड़के के साथ रहने लगी। लड़का उसका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। कथित तौर उसके और मीना के बीच बहुत झगड़ा होता था। मीना के गलत कामों में संलिप्तता की बात भी कही जा रही है। इन सबके चलते 11 फरवरी को मीना की लाश प्रेमनगर थाना क्षेत्र में नाले में बोरे के भीतर से मिली तो बवाल मच गया।

दो दिन बाद शव की शिनाख्त हुई। उसके दहिने हाथ में राजकुमार और बाएं हाथ में स्टार व एस बना हुआ था। शव की पहचान किसी और ने नहीं बल्कि मीना के बेटे और घरवालों ने की। मृतका के बेटे ने कैमरे के सामने बस यही बताया कि ये शव उसकी मां मीना का है। उसे नहीं पता कि उसकी मां की हत्या किसने की है।  

लाश की पहचान कराने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है। सूत्रों की मानें तो कई लोगों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मर्डर के पीछे प्यार और बेवफाई की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
 

--Advertisement--