img

क्या आप जानते हैं वजन घटाने के लिए डाइट में भी कुछ बदलाव किए जाते हैं। चपाती, ब्रेड और इसी तरह के खाद्य पदार्थ इसमें मदद करते हैं। घर का बना आटा अनजाने में वजन को नियंत्रित करने में बहुत हेल्प करता है।

गेहूं की रोटी की जगह आप बाजरे की रोटी भी खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। मक्के का आटा, जिसमें जिंक, आयरन और कई इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, त्वचा को चमकदार बनाता है। 

बता दें कि विटामिन, प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर चने के आटे का उपयोग भोजन में भी करना चाहिए। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

रागी के आटे में आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चौलाई का आटा वजन नियंत्रण और मांसपेशियों की वृद्धि में हेल्प करता है।

--Advertisement--