img

इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रसार के साथ-साथ इंस्टा पर रील्स शेयर करने वालों की संख्या भी काफी हद तक बढ़ गई है। मगर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने की आदत कई लोगों की जिंदगी में नमक छिड़क रही है।

इससे कुछ चौंकाने वाली घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के अलवर में घटी है। यहां एक पति का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने अपनी पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत के कारण अपनी जान दे दी।

रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की आदत वाली इस पत्नी को उसके पति ने रील न बनाने की चेतावनी दी थी। वो उनकी रील्स पर यूजर्स के अश्लील कमेंट्स से परेशान थे। मगर उसने ये नहीं सुना। उल्टे उनके बीच बहस शुरू हो गई। साथ ही पत्नी अपने पति का घर छोड़कर चली गई। मगर उनके बीच बहस नहीं रुकी। आखिरकार महिला के पति ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अश्लील कमेंट करने वाले लोगों को जवाब दिया। उसने भी परिवार में कहासुनी की बात कह कर अपनी जान दे दी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिद्धार्थ रैणी थाना क्षेत्र के नांगलबास गांव का रहने वाला था। वह स्वास्थ्य विभाग दौसा में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। डेढ़ साल पहले वो अपने पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर भर्ती हुआ था। सिद्धार्थ की शादी माया नामक युवती से हुई थी। माया को सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करना बहुत पसंद था। साथ ही वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी रील्स शेयर करती थीं। ऐसे में यूजर्स उनकी रील्स पर अश्लील कमेंट्स करते थे।

 

--Advertisement--