img

वंदे भारत एक्सप्रेस का नया रंग सामने आया है। भारत की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की 28 वी रैक का रंग भगवा होने जा रहा है। बता दें कि अभी तक नई भगवा रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस किसी भी रूट पर चालू नहीं हुई है। लेकिन चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हाल ही में रेलमंत्री ने दौरा किया था, जहां भगवा रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस नजर आई थी।

आपको बता दें कि इसी फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। रेलवे अफसरों की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस की कुल 25 रैक अपने निर्धारित मार्गो पर चल रही हैं और दो रैक आरक्षित हैं। रेलवे अधिकारी ने कहा, इस 28वीं रैक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।

याद दिला दें कि 19 अक्टूबर को भगवा कलर की ये वंदे भारत आपको ट्रैक पर दौड़ती नजर आ सकती है। यात्रियों को बेहतर फुटरेस्ट मिलेंगे। विशेष जरूरतों वाले यात्रियों के लिए नई रेलगाड़ी में व्हीलचेयर के लिए फिक्सिंग पॉइंट्स होंगे। इसके अतिरिक्त यात्रियों को पुस्तक पढ़ने के लिए टच सेंसेटिव रीडिंग लाइट, पानी बाहर फैलने से बचाने के लिए वाशबेसिन में सुधार जैसे कई चेंजेस भी शामिल हैं।

--Advertisement--