img

रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में मार गिराया गया है। प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया था। हमले के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट शूटिंग के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य योगेश टुंडा और अन्य ने लोहे की रॉड से हमला किया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जेल अफसर टिल्लू ताजपुरिया को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

गोगी हत्याकांड में शामिल था टिल्लू

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के बदमाश जितेंद्र उर्फ ​​गोगी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सुनील उर्फ ​​टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था. जितेंद्र उर्फ ​​गोगी रोहिणी जैसे ही कोर्ट नंबर 207 में दाखिल हुए, हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पहली गोली उनकी पीठ में लगी। जैसे ही उसे गोली मारी गई, उसने मुड़कर हमलावरों की ओर देखा, मगर दूसरी गोली उसके सीने में जा लगी।

गोली लगते ही कोर्ट रूम में भगदड़ मच गई। जज और स्टाफ ने भागकर अपने कमरों में जाकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद अन्य वकील अहलामद के कमरे में दाखिल हुए। जैसे ही गोली चली, गोगी के साथ गए कमांडो ने हमलावरों पर गोलियां चलाईं और उन्हें मार गिराया। हमलावर टिल्लू गिरोह के सदस्य थे।

--Advertisement--