img

मणिपुर में एक भारतीय जवान के अपहरण और हत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह जवान छुट्टी पर आया था। अफसरों के अनुसार, जवान का शव रविवार को इंफाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में मिला।

माना जा रहा है कि संबंधित जवान सिपाही सर्टो थांगथांग कॉम है। वह सेना की रक्षा सुरक्षा कोर प्लाटून में लीमाखोंग, कांगपोकपी में तैनात थे। वह पश्चिमी इम्फाल के तरुंग का रहने वाला था। जब संबंधित जवान का अपहरण किया गया तो उसका बच्चा भी वहीं था।

सुबह की है घटना-

अफसरों के मुताबिक, सिपाही कॉम छुट्टी पर अपने घर आये थे। सिपाही कोम को सुबह 10 अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर से अपहरण कर लिया था। उनका 10 साल का बेटा ही पूरी घटना का चश्मदीद गवाह है। अफसरों के अनुसार, लड़के ने बताया कि तीन लोग उसके घर में घुस आए थे। तब वह अपने पिता के साथ घर में काम कर रहा था। बंदूकधारियों ने सिपाहियों पर पिस्तौल तान दी और उन्हें एक सफेद वाहन में ले गए। सिपाही के परिवार की मदद के लिए सेना के जवानों को भेजा गया है। मृतक जवान का अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा।

आपको बता दें कि बीते कई महीने दिनों से मणिपुर में हालात काफी खराब हो गए हैं। कुकी और मैतेई लोगों के बीच जारी हिंसा अभी तक नहीं रुकी है। यहां थोड़ी शांति के बाद फिर से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। यहां तक ​​कि सुरक्षाकर्मियों पर भी हमले हो रहे हैं।

--Advertisement--