img

भारतीय रेलवे नेटवर्क पूरे विश्व में मशहूर है। भारतीय रेलवे का विस्तार देश के हर कोने तक हो चुका है और यह हर राज्य में यात्रियों को सेवा प्रदान करती है। हालाँकि, यही भारतीय रेलवे यात्रियों को विदेशों तक भी ले जाती है। देश में कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से सिक्किम तक रेल मार्ग से भारत की यात्रा की जा सकती है। किंतु, भारत से पड़ोसी देशों तक भी ट्रेन से यात्रा की जा सकती है। भारत से नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए सीधी ट्रेनें हैं।

भारत और नेपाल दोनों मुल्कों को कनेक्ट करने वाली भारत से नेपाल रेल सेवा अप्रैल 2022 में शुरू की गई थी। तो वहीं भारत से बांग्लादेश के लिए भी कई ट्रेनें चलती हैं। हालाँकि, पाकिस्तान के लिए महज दो ट्रेनें हैं, जिन पर भी भारत सरकार ने बैन लगा दिया है। इसलिए, मौजूदा वक्त में भारत से केवल दो मुल्कों नेपाल और बांग्लादेश तक रेल द्वारा पहुंचा जा सकता है।

नेपाल के लिए ट्रेन

हिंदुस्तान से नेपाल के लिए रेल सेवा 2 अप्रैल 2022 को शुरू की गई थी। जयनगर से जनकपुर तक कुर्था रेलवे लाइन पर यात्री सेवा शुरू कर दी गई है। जयनगर-जनकपुर/कुर्था रेल खंड भारत और नेपाल के बीच बन रही जयनगर-बिजलपुरा-बरदीबास रेलवे योजना के पहले चरण में जयनगर-बिजलपुरा-बरदीबास (69।08 किमी) रेलवे योजना का एक हिस्सा है। इस यात्रा के दौरान भारतीय नागरिकों को पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। नेपाल की यात्रा के लिए किसी पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए रेलवे स्टेशन से टिकट खरीदे जा सकते हैं।

जयनगर से सवेरे 8:15 बजे और दोपहर 2:45 बजे जनकपुर के लिए ट्रेनें रवाना होती हैं। जयनगर से जनकपुर पहुंचने में 1 घंटा 20 मिनट का वक्त लगता है। तो, जनकपुर से जयनगर पहुंचने में 1 घंटा 40 मिनट का वक्त लगता है। जनकपुर से सुबह 11।05 बजे और शाम 5।35 बजे जयनगर के लिए ट्रेनें रवाना होती हैं।

भारत-बांग्लादेश के लिए ट्रेनें

मैत्री एक्सप्रेस - यह ट्रेन भारत-बांग्लादेश मार्ग पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्टेशन से बांग्लादेश के ढाका तक चलती है। इस ट्रेन का शेड्यूल हफ्ते में 4 दिन रखा गया है।

बंधन एक्सप्रेस- इस ट्रेन की शुरुआत 2017 में हुई थी। जो कोलकाता से बांग्लादेश के खुलना तक चलती है। यह ट्रेन पहले भी चलती थी, हालांकि 1965 में यह सेवा बंद कर दी गई थी।

मिताली एक्सप्रेस - ये रेलगाड़ी भारत के जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी से बांग्लादेश के ढाका तक चलती है। इस रेल की सेवा सप्ताह में एक बार प्रदान की जाती है। इस मार्ग में 513 किमी की दूरी तय की जाती है।

इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए किसी वीजा या पासपोर्ट की जरुरत नहीं होती है। आप रेलवे स्टेशन से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पहचान पत्र और कुछ दस्तावेज सत्यापित होते ही आप यात्रा कर सकते हैं।

भारत से पाकिस्तान ट्रेन

इंडिया व पाकिस्तान में दो रेल सेवाएँ हैं। इनमें एक ट्रेन समझौता एक्सप्रेस और दूसरी थार एक्सप्रेस है। समझौता एक्सप्रेस हफ्ते में दो बार राजधानी दिल्ली, अटारी से पाकिस्तान के लाहौर तक चलती है। तो, थार एक्सप्रेस भगत की कोठी (जयपुर, राजस्थान) से कराची तक चलती है। इस बीच रेलवे की दोनों सेवाएं फिलहाल बंद हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए 9 अगस्त 2019 से यह यात्रा सेवा बंद कर दी गई है। हालाँकि, पाकिस्तान में रेल यात्रा के लिए भी पूर्व वीज़ा और पासपोर्ट अनिवार्य है।

--Advertisement--