img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2017 में देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत की थी। यह योजना देश के लाखों गरीब परिवारों के लिए कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराती है। योजना के तहत पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है, जिसके जरिए अस्पताल में बिना पैसे दिए इलाज कराया जा सकता है।

क्या आयुष्मान कार्ड से कैंसर का इलाज संभव है?

आयुष्मान कार्ड को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इस कार्ड के जरिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी इलाज कराया जा सकता है। इसका सीधा जवाब है हां। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज कवर किया गया है। लाभार्थी हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस योजना के अंतर्गत करा सकते हैं।

योजना में क्या-क्या शामिल है?

इस स्कीम के तहत:

अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले तक के मेडिकल खर्च कवर होते हैं

डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक की दवाएं, जांच आदि भी योजना के दायरे में आती हैं

यह सुविधा सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध है

                                                                                                                                                                      दिल्ली में मिलेगा 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर

दिल्ली में पात्र परिवारों को केंद्र सरकार की योजना के तहत मिलने वाले 5 लाख रुपये के कवर के साथ-साथ, दिल्ली सरकार द्वारा अतिरिक्त 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर भी दिया जा रहा है। यानी दिल्ली के लाभार्थी अब कुल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।