_651131706.png)
Up Kiran, Digital Desk: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का B787 विमान, VT-ANB दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 241 लोग सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में 2 पायलट और केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे। विमान लंदन जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। विमान अचानक एयरपोर्ट की सीमा के पास उतरने लगा और अचानक उसमें विस्फोट हो गया। इलाके में आग फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का डिजाइन लाइफ 44,000 फ्लाइट साइकिल है। इससे इसका संभावित लाइफ 30 से 50 साल हो जाता है, वही ज्यादातर कमर्शियल जेट इतने लंबे समय तक सेवा में नहीं रहते। अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान सिर्फ 11.5 साल पुराना था।
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की खूबियां
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक वाइड-बॉडी, मिड-साइज़ और लंबी दूरी का विमान है। यह 210-250 सीटों के साथ 8,500 नॉटिकल मील तक की दूरी तय कर सकता है। इसे 20% कम ईंधन खपत के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।
पैरामीटर
लंबाई -56.70 मीटर
विंगस्पैन - 60 मीटर
ऊंचाई - 16.90 मीटर
इंजन - 2 इंजन
ईंधन क्षमता - 1,26,206 लीटर
अधिकतम गति - 954 किमी/घंटा
अधिकतम रेंज - 13,620 किमी
बैठने की क्षमता - 254 यात्रियों तक
निर्माता - बोइंग (यूएसए)
अनुमानित कीमत - 2.18 हजार करोड़
--Advertisement--