पाकिस्तान में हिंदुस्तान के 2 अफसर अरेस्ट, लगाया आरोप ये गंभीर आरोप

img

लाहौर॥ पड़ोसी देश पाकिस्तान में पुलिस ने दो भारत के अफसरों को अरेस्ट किया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों अफसरों को हिट एंड रन मामले में अरेस्ट किया गया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने एक राहगीर पर गाड़ी चढ़ा दी और वहां से भाग गए। पाकिस्तानी मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।

arrest

अरेस्ट अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हैं। दोनों के विरूद्ध जो आरोप लगाए गए हैं, वे जमानती हैं। लिहाजा दोनों की बहुत जल्द रिहाई हो सकती है। इस्लामाबाद में दोनों सीआईएसएफ अफसरों को पीटीवी चैनल पर दिखाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दु्र्घटना में एक राहगीर जख्मी हुआ है और हादसे के आरोप में दोनों अफसरों को इस्लामाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है।

इस गिरफ्तारी पर हिंदुस्तान में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सीडीए को समन किया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय अफसरों को किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं दी जानी चाहिए। पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अफसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और राजनयिक तरीके से इसका समाधान निकाला जाए। पाकिस्तान से कहा गया है कि दोनों अफसरों को आधिकारिक वाहन में बिठाकर जितनी जल्द हो सके भारतीय उच्चायोग पुहंचाया जाए।

पढि़एः नेपाल की मीडिया ने केपी ओली को दी चेतावनी, कहा- भारत के साथ ऐसा करना कहीं महंगा न पड़ जाए

मिली खबर के अनुसार, अरेस्ट भारतीय अफसरों का हिंदुस्तान से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। यहां तक कि दोनों अफसरों का पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं।

Related News