img

नई दिल्ली।। 2019 के चुनाव के पहले हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हार का स्वाद चखा दिया है। कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। 102 वार्ड्स की सीटों के अब तक आये नतीजों में 846 पर कांग्रेस, 788 पर भाजपा , 307 पर जेडीएस और 277 पर निर्दलीय कैंडिडेट्स ने जीत हासिल की है। 31 अगस्त को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक राज्य के 3897 पोलिंग स्टेशनों पर लोगों ने अपना वोट दिया था और यह पहली बार था जब चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव में नोटा का ऑप्शन भी शामिल किया था।

बता दें कि सोमवरपत, विराजपत और कुशालनगर में बाढ़ जैसे हालात के चलते वोटिंग नहीं हो पाई थी। इस पर चुनाव आयोग के कमिश्नर का कहना है कि हालात में सुधार होते ही यहां पर भी चुनाव करवाये जायेंगे।

वर्ष 2013 में 4,976 सीटों के लिए निकाय चुनाव हुआ था, जिसमें से कांग्रेस ने 1960 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा और जेडी-एस दोनों को 905 सीटों पर जीत मिली थी।

भाजपा कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि नतीजे उनकी उम्मीद से खराब हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की वजह से उनकी कैल्कुलेशन गलत साबित हुई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में बीजेपी को जीत हासिल होगी।

--Advertisement--