सरकार द्वारा लोगों के हित में कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार योजना भी शामिल है। शिक्षित बेरोजगार और गरीब लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आठवीं पास शिक्षित बेरोजगार युवा भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार योजना में, महिलाओं, आईटीआई पास और न्यूनतम 6 महीने की अवधि के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित तकनीकी पाठ्यक्रम करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।
उच्च योग्यता वाले व्यक्ति और जो मैट्रिक के बाद भी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। अब केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत व्यापार क्षेत्र में कर्ज देने का भी फैसला लिया गया है.

इसके तहत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सहायता दी जाती है। लोगों को व्यापार के लिए एक लाख रुपये और गैर-व्यापार के लिए दो लाख रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत लोगों को 15 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाती है।




